नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने व्यापक योजना तैयार की है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तीन नए जिला सहकारी बैंकों की स्थापना और प्रदेशभर में 50 नई शाखाएं खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में नए सहकारी बैंक खोले जाएंगे। साथ ही दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने, मौजूदा शाखाओं के विस्तार और सेवा गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया गया है।
समीक्षा बैठक में जिला सहकारी बैंकों के पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन पर असंतोष जताते हुए डॉ. रावत ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली को अधिक परिणामोन्मुख बनाने और तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों के हित में इफको टोकियो के माध्यम से बीमा योजना लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के कंप्यूटरीकरण को जल्द पूरा करने और केंद्र सरकार की सहकारिता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा, विभागीय कार्यों में गति लाने के लिए कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण और पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply