Date Filter

Uttarakhand

सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में की गई घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी लंबित शासनादेश 15 जून 2026 तक जारी करने और कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए पी.ई.आर.टी. चार्ट तैयार करने को कहा।

शनिवार को सचिवालय में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास खोलने, छात्राओं की संख्या के आधार पर विद्यालय चिन्हित कर भूमि उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावों को मानकों के अनुरूप शीघ्र भेजने, पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल बनाने, रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, पार्किंग समस्याओं के समाधान और सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश भी दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
  • उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
  • Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
  • SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed

Stay Connected With Us

Subscribe Us