उत्तराखंड पर्यटन को नई रफ्तार, UTDB ने ₹514 करोड़ के बजट को दी मंजूरी
देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹514 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में पर्यटन विकास, रोजगार सृजन, कौशल प्रशिक्षण और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विभाग में लंबे समय से खाली पदों को आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से भरा जाएगा। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आईटी, लेखा और प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
बैठक में त्रियुगीनारायण, कैंची धाम और कार्तिक स्वामी मंदिर के लिए समेकित डेस्टिनेशन प्लान तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, वर्ष 2026-27 के एडवेंचर स्पोर्ट्स कैलेंडर में विंटर कार्निवल, ट्रेक ऑफ द ईयर, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल और पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों को शामिल करने पर चर्चा हुई।
स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए होमस्टे, ट्रेकिंग, नेचर गाइड, राफ्टिंग और स्कीइंग समेत पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पर्यटन निवेश बढ़ाने और स्थानीय समुदाय की भागीदारी मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा और बढ़ते पर्यटकों की संख्या उत्तराखंड की मजबूत पर्यटन पहचान का प्रमाण है और आने वाले समय में यह क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून के अस्पतालों में मिलीं गंभीर खामियां, 3 पर निलंबन की तलवार
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply