Date Filter

Uttarakhand

स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 में गूंजा हिमालयी आत्मा का संदेश

देहरादून: देहरादून के ‘लेखक ग्राम’ में सोमवार को ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय “अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि की प्रतिमा के लोकार्पण से हुआ।

मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।

श्री रिजिजू ने कहा, “हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, आध्यात्मिकता और पहचान का प्रतीक है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत की सुंदरता उसकी विविधता में बसती है।

डॉ. निशंक ने महोत्सव को उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष और अटल बिहारी वाजपेयी जी के ‘लेखक ग्राम’ के स्वप्न को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल गाँवों को रचनात्मकता, संस्कृति और शिक्षा के केंद्रों में बदलने की दिशा में कदम है।

आचार्य बालकृष्ण, प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, प्रो. सोमवीर (इंडोनेशिया), डॉ. बी.के. संजय और स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने भी हिमालय, संस्कृति और शिक्षा पर अपने विचार रखे।

समापन पर प्रो. पृथ्वीराज ने डॉ. निशंक को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन में डॉ. निशंक ने श्री रिजिजू के प्रेरक शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us