Date Filter

Uttarakhand

हल्द्वानी अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास



हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग तीमारदार किशोरी से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चैथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि नाबालिग किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।

अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित किशोरी के भाई ने जावेद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी। उसकी चाची अस्पताल में भर्ती है। देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। आरोप है कि जावेद खान ने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता उसे वॉशरूम का रास्ता बताने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चैथी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।नाबालिग किशोरी ने विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us