सुप्रसिद्ध कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 15 अक्टूबर से शुरू होगा
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास का 47वाँ मेला 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जायेगा। शरदकालीन नवरात्रों के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
नगर पालिका परिषद्, नरेन्द्र नगर के टाउन हॉल में आयोजित बैठक में मेले की अवधि, कार्यकारणी एवं समितियों का गठन, कार्यक्रमों का निर्धारण, धन की उपलब्धता आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा सुझाव प्राप्त किए गए। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।
प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुजांपुरी मेला प्रदेश का पहला ऐसा मेला है जिसकी निरंतरता आज भी बनी हुई है मेले का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही खेलों को बढ़ावा देना। आठ दिवसीय यह मेला खेल, मनोरंजन और शिक्षा का समन्वय है। उन्होंने कहा कि मेले में जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए मेले हेतु एकत्रित धनराशि का सदुपयोग एवं पारदर्शिता हेतु संयुक्त अकाउंट बनाया गया है। मेले के जरिए पर्यटन, विकास की निरंतरता के साथ ही स्थानीय संस्कृति, सभ्यता के संरक्षण को भी बढ़ाना है।
इस मौके पर जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। मेले को भव्य एवं विशाल रूप में मनाने हेतु सभी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मेले को भव्य और बेहतर बनाने हेतु तैयारियों को लेकर सभी संबंधितों के साथ उनके द्वारा जल्द बैठक की जायेगी। एसडीएम को बैठक का कार्यवृत्त बनवाने तथा सभी से अपने अपने सुझाव देने को कहा गया। खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित समितियों अभी से अपनी तैयारियां शुरू करने को कहा गया। सभी अधिकारियों को बिजली, पानी, पार्किंग, साफ सफाई, परिवहन, स्वास्थ्य, प्रचार प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
वरिष्ठ नागरिकों को श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply