UKSSSC पेपर लीक पर भड़के युवा, बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने के दावे के बाद प्रदेश भर के युवाओं में गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और सचिवालय कूच किया। इस दौरान कई जगह युवाओं ने सड़कों पर जाम भी लगा दिया।
संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा कि रविवार को आयोजित परीक्षा का प्रश्नपत्र हरिद्वार के एक केंद्र से बाहर आया। दावा है कि परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और करीब आधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया। आरोप है कि लीक हुए पेपर और परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले प्रश्नपत्र में कई सवाल समान पाए गए।
संघ का कहना है कि आपदा प्रभावित हालात में परीक्षा स्थगित करने की मांग पहले ही सरकार और आयोग से की गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इससे आक्रोशित युवाओं ने सचिवालय कूच कर सरकार से सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Launch Statewide Campaign on New GST Rates
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply