श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर और सात पीएम-श्री स्कूल
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय बनाये जायेंगे, जिनकी स्वीकृति केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा दे दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को चयनित विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय पर धनराशि जारी कर स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चारों विकासखंडों खिर्सू, पाबौं, थलीसैंण व बीरोंखाल (आंशिक) में शिक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विद्यालय भवनों की स्थिति, शिक्षकों की तैनाती एवं छात्र-छात्राओं की संख्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। संबंधित विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने क्रमवार अपने-अपने विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति का प्रस्तुतिकरण दिया।
डॉ. रावत ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएम-श्री योजना के प्रथम चरण में 07 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिनकी विस्तृत डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दे दिये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 कलस्टर विद्यालय चिन्हित किये गये हैं जहां पर प्राथमिक से लेकर इंटर तक के विद्यालय एक ही परिसर में संचालित किये जायेंगे। कार्यदायी संस्था को इन दोनों श्रेणी के विद्यालयों के भवनों की ड्राईंग बेहतर आउटलुक के साथ तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि क्षेत्र में इन विद्यालयों की विशेष पहचान बन सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सुप्रसिद्ध कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 15 अक्टूबर से शुरू होगा
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply