पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, 8 की मौत, 8 घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 यात्रियों से भरी एक मैक्स जीप (यूके 05 टीए 0193) खाई में जा गिरी। यह हादसा पिथौरागढ़-थल मार्ग पर स्यूनी पुल के पास हुआ, जब जीप मुवानी से बोक्टा की ओर जा रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में बह रहे स्यूनी नाले में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों में एक आठ वर्षीय बालिका, कक्षा नौ और ग्यारह में पढ़ने वाली दो सगी बहनें, और वाहन चालक शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कुछ शव तथा वाहन के हिस्से नाले में जा गिरे। स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। थल पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडेय, क्षेत्राधिकारी केएस रावत और थानाध्यक्ष थल शंकर रावत मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को समय पर और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरेला पर्व: देहरादून में नगर निगम लगाएगा एक लाख पौधे
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply