Date Filter

News

कोरोना रोकथाम के लिए सरकार मुस्तैद,10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिलः डॉ धन सिंह रावत

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये उत्तराखंड सरकार अलर्ट पर है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुए सूबे में कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है और राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में राज्य में कुल 98 सक्रिय रोगी है, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दृष्टिगत 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली जायेगी जबकि महामारी की रोकथाम के लिये पर्याप्त संसाधनों एवं प्रबंधन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से आगामी 10 अप्रैल को सभी चिकित्सा इकाईयों में मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

चारधाम यात्रा को देखते हुये यात्रा मार्गों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 26 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को पहली एवं दूसरी डोज शतप्रतिशत लगाई जा चुकी है। कोविड-19 जांच के लिये प्रदेश में 11 राजकीय जांच केन्द्रों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है जिनकी प्रतिदिन औसतन 13000 से 15000 सैंपल जांच करने की क्षमता है। इसके अलावा राज्य में कोविड-19 की जीनोम सीक्वैनसिंग जांच के लिये राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी एवं अल्मोड़ा में लैब कार्यशील है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य के राजकीय चिकित्सालयों में कुल 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 852 आईसीयू बेड एवं 1165 वेंटिलेटर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोरोना-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू किया जायेगा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कोरोना-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर मैराथन चर्चा हुई। बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को अपने-अपने राज्यों में कोरोना रोकथाम के प्रयास और तेज करने को कहा। साथ ही उन्होंने सभी राज्यों से वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने, अधिक से अधिक संख्या में आरटीपीसीआर जांच करने तथा जीनोम सिक्वेसिंग कराने के भी निर्देश दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह, निदेशक एनएचएम डॉ सरोज नैथानी, डॉ. सुजाता, डॉ मीतू शाह, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में गैस व ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक की जरूरत नहीं: मुख्य सचिव
  • पौड़ी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना
  • उत्तराखंड में ‘अर्थ ऑवर’: 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
  • Pre-SIR के तहत उत्तराखंड में 1 अप्रैल से सघन डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा
  • Uttarakhand Plans Smart, Congestion-Free Transport Network for Key Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड जारी करने की तैयारी, QR कोड से होगा भुगतान
  • देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा शुरू, एक घंटे में पुरा होगा सफर
  • दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पंख, हेलीकॉप्टर से समय पर मिला इलाज
  • देहरादून में छात्र हत्या के बाद गुटबाजी पर सख्ती, संस्थान भी जिम्मेदार
  • उत्तराखण्ड कैबिनेट के फैसले: किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के लिए बड़े निर्णय
  • देहरादून में गैस सिलेंडर संकट: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
  • चारधाम यात्रा से पहले सख्ती: मुनि की रेती में अतिक्रमण पर चला अभियान
  • अप्रैल में खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  • देहरादून में कार सवार युवकों का उत्पात: लोगों को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार
  • सहसपुर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, रुद्रपुर में 12 साल की बच्ची 13 दिनों से लापता
  • Uttarakhand Tourism Boosted by Ropeways, Religious Circuits, and Adventure
  • उत्तराखंड में एवलांच का खतरा बढ़ा, तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
  • PIB Dehradun Flags Off 5-Day Press Tour to Odisha with 15 Journalists
  • चारधाम यात्रा 2025 रिपोर्ट: भीड़ असंतुलन और सुरक्षा पर गंभीर सवाल
  • उत्तराखंड प्री-SIR: 2 लाख संदिग्ध वोटर, दोहरी ID पर कार्रवाई तेज

Stay Connected With Us

Subscribe Us