उत्तराखंड के उत्पादों की नई ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ पीएम मोदी द्वारा लॉन्च
उत्तराखण्ड के सभी उत्पादों को अब एक पहचान मिल गयी है।शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के नाम से पहचाने जाएंगे।
इस साल फरवरी के महीने में धामी कैबिनेट ने एक निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया जाए। इस आधार पर एक समिति का गठन किया गया है। इस गठित समिति ने हाउस ऑफ हिमालयाज नाम पर मुहर लगाई। इस नाम का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। ट्रेडमार्क के लिए आवेदन भी किया जा चुका है।
इस संबध में सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया कि अब हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड का ब्रांड होगा। हिमाद्री, हिलांस समेत तमाम समितियों, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को इसी ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इससे न केवल राष्ट्रीय, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा।अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खंडेलवाल ने बताया, हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड का ब्रांड नाम हो गया है। उन्होंने कहा, सभी उत्पादों की अपनी पहचान के साथ हाउस ऑफ हिमालयाज का टैग उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्पाद निर्माताओं की कमाई में भी इजाफा होगा। बाहरी उपभोक्ताओं के सामने भी एक स्थापित पहचान बनेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Prime Minister Narendra Modi exhorts businesses to invest in Uttarakhand at UKGIS 2023 Summit
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply