Date Filter

News

अजय सिंह देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का चार्ज-भार ग्रहण किया गया।

चार्ज भार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाये जायेंगे, नशे की तस्करी में लिप्त आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जायेगी साथ ही उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्तियो को अटैच करते हुए कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शनिवार को आम जन के मध्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस की चैपाल आयोजित की जायेगी।

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद स्तर पर नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नम्बर आम जन के मध्य प्रसारित किया जायेगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना को उपलब्ध करा सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा।

जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे साथ ही सभी थानों में पीडित केन्द्रित पुलिसिंग पर विशेष फोकस किया जायेगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जायेगा कि थाने-चौकियों में आने वाले प्रत्येक पीडित के साथ पुलिस द्वारा अपना व्यवहार संयमित रखते हुए उसकी समस्या को बेहतर ढंग से सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही की जाये।

स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से फोकस किया जायेगा, क्योंकि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चेन, पर्स स्नेचिंग अथवा अन्य आपराधिक घटना घटित होने पर आस-पास के व्यक्तियों के बीच एक भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है तथा समाज में इसका एक नकारात्मक संदेश जाता है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये, साथ ही यदि इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाये। भूमि सम्बन्धी धोखाधडी जोकि जनपद देहरादून की सबसे बडी समस्याओं में से एक है, उस पर प्रभावी रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी तथा संगठित गैंग बनाकर लोगों से भूमि सम्बन्धी धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर अर्जित की गयी सम्पत्ति को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उसके ध्वस्तिकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us