Date Filter

News

बारिश ना होने की वजह से लघु जल विद्युत परियोजनाओं का बिजली उत्पादन घटा

बारिश न होने से भागीरथी नदी सहित सहायक नदियों और जल स्रोतों में वाटर डिस्चार्ज घटता जा रहा है जिसका असर लघु जल विद्युत परियोजनाओं के बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है।

मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना सहित लघु जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली उत्पादन में कमी आई है। नतीजतन करीब 100 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली मनेरी भाली परियोजना प्रथम चरण के तिलोथ पावर हाउस से बमुश्किल प्रतिदिन एक मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो पा रहा है।

गत वर्ष की तुलना करें तो वर्ष के इस समय जहाँ 35 क्यूमेक्स से अधिक वॉटर डिस्चार्ज रहता था, वहीं अब यह 28 क्यूमेक्स से कम हो गया है। इसके चलते एक टर्बाइन चलाने के लिए जरूरी 34 से 35 क्यूमेक्स का डिस्चार्ज भी नहीं मिल पा रहा है।

जानकारों का मानना है कि जल्द बारिश और बर्फबारी नहीं हुई तो आने वाले दिनों के साथ गर्मियों में बिजली संकट गहरा सकता है। वहीं 304 मेगावाट क्षमता की द्वितीय चरण परियोजना के धरासू पावर हाउस में भी एक टर्बाइन चलाने लायक पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते जल विद्युत निगम जोशियाड़ा बैराज में जलाशय के भरने पर चैबीस घंटे में 8 से 10 घंटे ही दो टर्बाइन चला पा रहे हैं। जिससे 1.5 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है जो कि औसतन 7 मिलियन यूनिट तक रहता है।

उधर, बड़कोट तहसील की गंगनानी लघु जल विद्युत परियोजना और बडियाड़ गाड़ लघु जल विद्युत परियोजना में भी बिजली उत्पादन गिरा है। इसी तरह 8 मेगावाट क्षमता की गंगनानी लघु जल विद्युत परियोजना से मात्र 2 मेगावाट और 5 मेगावाट क्षमता की बडियाड़ गाड़ लघु जल विद्युत परियोजना से एक मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है।

यूजेवीएनएल देहरादून के पीआरओ विमल डबराल का कहना है कि बारिश न होने से भागीरथी नदी के वॉटर डिस्चार्ज में कमी आ रही है जिससे बिजली उत्पादन में गिरावट जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us