आर्थिक तंगी ने गोदियाल को लोकसभा टिकट लौटाने पर मजबूर किया
जहाँ पूरे देश में सुप्रीम कोर्ट निर्देशित इलेक्टोरल बॉन्ड की गोपनीयता के खुलासे को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हैं, वहीं आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने पार्टी को टिकट वापस करने की पेशकश की। हालाँकि कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद उन्होंने अपना फ़ैसला बदल दिया।
“मेरे मन में थोड़ी हिचक थी कि मैं चुनाव कैसे लड़ूँ? लेकिन जब हमारे कार्यकर्ताओं को ये बात पता लगी कि मैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूँ कि मैं आर्थिक रूप से उतना संपन्न नहीं हूँ तब सभी ने मुझे विश्वास दिलाया कि वे सब मिलकर मेरे संसाधन जुटाएँगें,” गोदियाल ने बताया।
गोदियाल ने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते उन्होंने हाईकमान को टिकट वापस करने की पहले ही पेशकश कर दी थी लेकिन पार्टी ने भी उसे अस्वीकार कर दिया। साथ ही हज़ारों पार्टी कार्यकर्ताओं को जब यह बात पता चली तब उन्होंने गोदियाल से संपर्क कर अपना फ़ैसला बदलने की पुरज़ोर अपील की।
गोदियाल के मुताबिक़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें हौसला दिलाया है कि वें सभी अपने स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए संसाधन जुटाएगें और मज़बूती से चुनाव लड़ने का हौसला दिया।
हाईकमान और कार्यकर्ताओं की हौसलाअफ़जाई के बाद गोदियाल ने अपना फ़ैसला बदल लिया और अब भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।
गोदियाल ने 2002 में थैलीसैंण और 2012 में श्रीनगर विधानसभा सीट से निर्वाचित हो चुके हैं और 2024 में पहली मर्तबा गढ़वाल लोकसभा सीट से अपना भाग्य आज़माएँगे। गणेश गोदियाल 2021 में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान भी सँभाल चुके हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
कौथिग-24 में जीतू-बगडवाल प्रेम कथा की प्रस्तुति
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply