Date Filter

Uttarakhand

राजपुर रोड स्थित शराब ठेके पर स्थायी प्रतिबंध



राजपुर रोड पर ओपन बार चलाने की शिकायत के बाद आंशिक अवधि के लिए निलंबित किए गए शराब ठेके को स्थायी रूप से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।

सचिव उच्च शिक्षा डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निलंबन के आदेश जारी किए हैं। याद रहे कि राजपुर रोड के शराब ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था और आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल ने सुनवाई के दौरान शराब का ठेका बन्द करने पर स्टे लगा दिया था। हालाँकि शासन ने माना कि शराब का ठेका उस जगह पर नहीं होना चाहिए।

सचिव उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा रंजीत कुमार सिन्हा ने आयुक्त आबकारी को दिए गए आदेश में बताया कि जाँच में यह तय हो चुका है कि ओपल लॉज बिल्डिंग, राजपुर रोड़ में स्थित शराब के ठेके पर खुले में शराब पिलाई जाती है, जिससे स्थानीय निवासी महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य में अत्यन्त आक्रोश व नाराज़गी है।

दुकान के निरीक्षण में भी कई अनियमितताएं पायी गयी थी, जिसके फलस्वरूप जिलाधिकारी, देहरादून ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त शराब के ठेके का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। सचिव ने कहा कि यह शराब का ठेका राजकीय महिला इंटर कॉलेज, राजपुर रोड़ से मात्र 100 मीटर की दूरी व अन्य शिक्षण संस्थानों से भी 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल सम्भावना है। आदेश में कहा गया कि छात्र-छात्राओं के हित में इस ठेके को या तो अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाए अन्यथा लाइसेंस स्थायी रूप में निलंबित रखा जाये।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us