उत्तराखण्ड में पहली बार होगा फिल्म पुरस्कार 2024-25 का आयोजन

file_000000009af88208a0157bacd585414a

देहरादून: उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा पहली बार उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में बनी फिल्मों, क्षेत्रीय सिनेमा, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित इन पुरस्कारों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उत्तराखण्ड की फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देना है।

वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक प्रदेश में 1,440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग और एनओसी संबंधी गतिविधियां दर्ज की गई हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 52 फिल्मों को अनुदान दिया गया, जिनमें गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी फिल्में भी शामिल हैं।

उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 में सिंगल विंडो शूटिंग व्यवस्था, अनुदान, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं का प्रावधान है। राज्य को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ और 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘स्पेशल मेंशन’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा कि फिल्म पुरस्कारों से स्थानीय कलाकारों, क्षेत्रीय भाषाओं और उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो