दिल्ली में धरने पर अंकिता भंडारी के माता-पिता, राहुल-प्रियंका ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

IMG_20261014_215157

नई दिल्ली/देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। कथित वीआईपी की नियुक्ति से नाराज परिवार ने सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने धरनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने राष्ट्रपति से अपील की कि सीबीआई जांच पूरी होने तक कथित वीआईपी की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। अंकिता की मां सोनी देवी ने भी इस घटनाक्रम पर दुख जताते हुए इसे परिवार की भावनाओं के साथ धोखा बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुके हैं। जांच में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े पहलुओं की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई थी। अब परिवार ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित नियुक्ति पर रोक लगाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love