गैरसैंण में पहली बार साल में दो विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

IMG-20261027-WA0037

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू हो गया। पहली बार एक साल में यहां दो विधानसभा सत्र आयोजित हो रहे हैं। सत्र के पहले दिन धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।

इसमें ₹4,164.32 करोड़ पूंजीगत और ₹3,679.86 करोड़ राजस्व मद में रखे गए हैं। इसके बाद राज्य के बजट का आकार बढ़कर ₹1,19,547.39 करोड़ हो गया है।

अनुपूरक बजट में स्थानीय निकायों और पंचायतों के लिए ₹721 करोड़, किसानों से अनाज खरीदने के लिए ₹1,100 करोड़, जल जीवन मिशन के बकाया भुगतान के लिए ₹300 करोड़ और हरिद्वार में दिव्य कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए ₹290 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए ₹200 करोड़ तथा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों के लिए ₹160 करोड़ रखे गए हैं।

गैरसैंण में विधानसभा सत्रों की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love