CM धामी के सख्त निर्देश, सरकारी विभागों से वसूले जाएंगे ₹539 करोड़ के बकाया बिजली बिल

HUhj_SObAAAZ6kv

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर बिजली बिलों के बढ़ते बकाये को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सचिवालय में यूपीसीएल और पिटकुल की समीक्षा बैठक में उन्होंने दोनों निगमों की वित्तीय स्थिति सुधारने और लंबित देनदारियों के निस्तारण पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर 2026 तक सरकारी विभागों पर बिजली बिलों के मद में करीब 539.61 करोड़ रुपये बकाया हैं। मुख्यमंत्री ने इसके भुगतान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और अनुपूरक बजट में स्वीकृत राशि के सापेक्ष उपाकालि को लगभग 166 करोड़ रुपये की शेष धनराशि जारी करने के निर्देश दिए।

सरकारी भवनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने आरडीएसएस योजना के तहत सरकारी कार्यालयों और भवनों में स्थापित स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने के लिए बजट आवंटन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

सर्दियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर

बैठक में सर्दियों में बढ़ती बिजली मांग के मद्देनजर निर्बाध आपूर्ति, लंबित विकास कार्यों के भुगतान और यूपीसीएल-पिटकुल की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों एवं देनदारियों के बंटवारे से जुड़े लंबित मामलों के समाधान और वित्तीय प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love