कैंची धाम पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में भक्तों का तांता लग रहा है। बाबा नीम करौरी के उदघोष के साथ हजारों बाबा भक्त अपने गुरु के चरणों में शीश झुका रहे हैं। कैंची धाम में अब रोजाना ही पंद्रह जून को स्थापना दिवस जैसा नजारा दिखने लगा है। सुबह से मंदिर से हाईवे पर दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
किस्मत बदलने वाले बाबा के दर पर शीश झुकाने को देश विदेश से रोजाना श्रद्धालु आस्था के केंद्र कैंची धाम पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह पांच बजे से ही बाबा भक्त मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। क्षेत्र में बनी पर्यटन विभाग समेत तीन निजी पार्किंग भी सात बजे तक फुल हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही आस्था का सैलाब उमड़ा।हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौरी के जयकारों संग बाबा के दर पर मत्था टेका। सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। सूर्य देव ने श्रद्धालुओं की खूब परीक्षा ली पर बाबा भक्त तेज धूप में भी कतारबद्ध होकर खड़े रहे। अमूमन मंदिर के स्थापना दिवस पर दिखने वाला भीड़ का नजारा अब कैंची धाम में रोजाना हो गया है।
खबर लिखे जाने तक हजारों श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के चरणों में मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सीओ भवाली संदीप पांडे, कोतवाल डीआर वर्मा, चौकी प्रभारी रामगढ़ दिलीप कुमार, खैरना के धर्मेंद्र कुमार, कैंची के कृष्णा गिरी, पूजा मेहरा, महेंद्र पाल तथा सीपीयू के विक्की कुमार व केदार सिंह दिन भर मुस्तैद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PRSI-Dehradun Hosts Webinar On National Technology Day
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply