Date Filter

Business

देहरादून: व्यवसाय शुरू करने से पहले नगर निगम में पंजीकरण जरूरी

देहरादून: नगर निगम देहरादून ने शहर में संचालित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का व्यापार या व्यवसाय करने के लिए निगम में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही हर साल लाइसेंस का नवीनीकरण कराना भी जरूरी होगा।

नगर निगम ने विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क तय कर दिए हैं, जिनके आधार पर व्यापार-ट्रेड लाइसेंस जारी किए जाएंगे। यह उपविधि 17 मई 2025 से लागू मानी जाएगी और इससे पहले जारी सभी लाइसेंस स्वतः समाप्त माने जाएंगे।

31 मई तक मांगी गईं आपत्तियां

नगर निगम ने व्यापार लाइसेंस से संबंधित प्रस्तावित उपविधियों पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। नागरिक और व्यवसायी 31 मई शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उपविधि जारी की जाएगी।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यदि कोई व्यवसायी पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराता है तो पहली बार 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। दूसरी बार उल्लंघन पर सात दिन का नोटिस और चार गुना शुल्क तय किया गया है। इसके बाद भी पंजीकरण नहीं हुआ तो आरसी काटी जाएगी।

आबकारी व्यवसायियों के लिए भी नया नियम

अब पहली बार आबकारी व्यापारियों को भी नगर निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्हें आबकारी विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर निगम न सिर्फ लाइसेंस रद्द करेगा बल्कि आबकारी विभाग से ठेका निरस्त करने की संस्तुति भी करेगा।

निर्धारित पंजीकरण व नवीनीकरण शुल्क (कुछ उदाहरण):

व्यापार का नाम पंजीकरण शुल्क नवीनीकरण शुल्क

बैंक्विट हाल/होटल ₹20,000 - ₹2,00,000 ₹10,000 - ₹50,000
अस्पताल/नर्सिंग होम ₹25,000 - ₹1,00,000 ₹10,000 - ₹50,000
मेडिकल शॉप/पैथ लैब ₹15,000 - ₹50,000 ₹8,000 - ₹30,000
हुक्का बार ₹10,000 ₹5,000
बियर बार ₹30,000 ₹15,000
अंग्रेजी शराब दुकान ₹50,000 ₹30,000
देसी शराब दुकान ₹30,000 ₹15,000
इंपोर्टेड वाइन शॉप ₹1,00,000 ₹50,000
शॉपिंग मॉल वार्षिक भवन कर का 0.5% ₹50,000


नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि इस व्यवस्था से शहर में व्यवसायिक गतिविधियों पर निगरानी रखने और कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। संबंधित जानकारी नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us