लंबित पेंशन योजना आवेदन में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेंशन योजना के आवेदनों में देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना के किसी भी आवेदन को सात दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए, जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन पेंशन आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और सभी लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सुबह 10 बजे सर्वे चौक स्थित समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ने ब्लॉक वार पेंशन आवेदनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति भी जानी और अधिकारियों से किसी भी आवेदन को लंबित न रखने का आदेश दिया। बंसल ने स्पष्ट किया कि पेंशन योजना से संबंधित कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। आवेदन में किसी कमी की स्थिति में आवेदक को समयबद्ध सूचना दी जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनका निस्तारण शाम तक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 15 से 18 दिन तक पेंशन आवेदन लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों को निपटाने के सख्त निर्देश दिए।
बंसल ने अभिलेखों के उचित रखरखाव में लापरवाही पर भी असंतोष व्यक्त किया और समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभिलेखों का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, पीएम अनुसूचित जाति अनुदान ऋण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और सभी योजनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटीः सीएम धामी
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply