देहरादून में डेंगू का कहर: दो की मौत, 18 संक्रमित
देहरादून में डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू के 18 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 12 मरीज देहरादून के रहने वाले हैं जबकि छह अन्य जिलों से आए हैं। संक्रमण की चपेट में आए दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय मरीज की 10 अप्रैल को मृत्यु हो गई। मरीज को पांच अप्रैल को किडनी और श्वसन संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते भर्ती किया गया था। डेंगू की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज की मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुई।
सीएमओ कार्यालय को अस्पतालों से लगातार डेंगू मरीजों की रिपोर्टिंग की जा रही है। हालांकि, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल द्वारा मरीज को डिस्चार्ज दिखाया गया था और मौत की सूचना नहीं दी गई। मामले की जांच के लिए अस्पताल और मृतक के घर टीम भेजी गई है और डेथ ऑडिट कराया जाएगा।
बुधवार को चकराता के कंडोई और रायपुर की सपेरा बस्ती से दो नए मरीज सामने आए, जिन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को कुल 56 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। अब तक कुल 867 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है, जिसमें 18 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 12 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि छह अभी भर्ती हैं।
कार्रवाई के तहत मलेरिया अधिकारी से डेंगू का प्रभार हटाया गया
सीएमओ ने लापरवाही बरतने पर जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी से डेंगू का चार्ज वापस ले लिया है। अब एसीएमओ डॉ. सीएस रावत और डॉ. एनके त्यागी को नोडल अधिकारी, तथा डॉ. पीयूष अगस्टीन को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच के लिए दरें तय कर दी हैं। एलाइजा टेस्ट की अधिकतम कीमत 1100 रुपये तय की गई है। सभी निजी लैबों को रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक शुल्क वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही अस्पतालों को डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से पानी जमा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। स्कूलों को भी बच्चों को पूरी आस्तीन की यूनिफॉर्म में बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है, सतर्क रहना और समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा 2025: सुरक्षा और सुविधा के लिए उत्तराखंड पुलिस का हाईटेक प्लान तैयार
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply