मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में की कई विकास योजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत, नैनबाग में आयोजित जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किमी मोटर मार्ग, अगलाड़ थत्यूड़ से स्वेल चक तक 4 किमी मोटर मार्ग तथा गरखेत में स्थायी हेलीपैड निर्माण की घोषणा की। साथ ही, महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति, खेल और परंपराओं को सहेजने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार महिला समूहों को बढ़ावा दे रही है, जिससे "हाउस ऑफ हिमालया" जैसे ब्रांड राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं। राज्य में किसानों को बिना ब्याज 3 लाख तक का ऋण और युवाओं के लिए 19 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने सख्त भू कानून के लिए सुझाव एकत्र करने की बात कही और महोत्सव के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 1,16,428 आवेदन प्राप्त
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply