Date Filter

Uttarakhand

भारतीय सेना को मिले 456 नए सैन्य अफसर, 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) ने शनिवार को अपनी भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ 456 नए सैन्य अफसरों को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके साथ ही 35 विदेशी कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक परेड में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में भाग लिया और परेड की सलामी ली।

परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। स्वार्ड ऑफ ऑनर जतिन कुमार को दिया गया, जबकि गोल्ड मेडल प्रथम सिंह ने जीता। सिल्वर मेडल जतिन कुमार और चिराग यादव को मिला, वहीं महिपाल सिंह और मयंक ध्यानी को क्रमशः टीईएस और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया। बांग्लादेश मेडल प्रबीन पांडेय को प्रदान किया गया।

सुबह करीब 8:54 बजे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें कैडेट्स ने कदमताल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने आयोजित परेड में तीन हेलीकॉप्टरों ने आसमान से फूलों की बरसात कर भारतीय सेना के नए अफसरों का स्वागत किया। परेड के बाद निजाम पवेलियन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स के परिजनों ने उनके कंधों पर सितारे लगाए।

परेड के मुख्य अतिथि जनरल अशोक राज सिगडेल ने उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए आईएमए की सराहना की और पास आउट होने वाले अफसरों को भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की विश्व स्तरीय प्रतिष्ठा को सराहा, जिसने अब तक 66,119 भारतीय और 2,988 विदेशी सैन्य अधिकारी तैयार किए हैं।

पीओपी के मद्देनजर अकादमी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात रहे।

इस ऐतिहासिक परेड के साथ भारतीय सैन्य अकादमी ने एक बार फिर अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना को जांबाज अफसर सौंपे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
  • Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
  • SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Stay Connected With Us

Subscribe Us