Date Filter

Politics

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 1,16,428 आवेदन प्राप्त

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए अब तक 1,16,428 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 38,909 आवेदन शामिल हैं। यह अभियान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें खासतौर पर नए और युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग हर साल विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट को अपडेट करता है। इस बार 4 अर्हता तिथियों (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर) के आधार पर नाम जोड़े जा रहे हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं।

इस प्रक्रिया को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है, ताकि सभी पात्र युवा आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अभियान में 39 हजार नए युवा मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us