नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी और टिहरी झील में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
नए साल का जश्न मनाने के लिए धनोल्टी, काणाताल, ठांगधार और टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटकों का तांता लग गया है। वीकेंड पर टिहरी झील और धनोल्टी जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जश्न मना रहे हैं।
पर्यटकों ने झील में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लिया। साहसिक गतिविधियों का अनुभव लेने के साथ-साथ पर्यटक सुरकंडा देवी मंदिर और धनोल्टी इको पार्क भी घूमने पहुंचे।
स्थानीय व्यापारियों और बोट संचालकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के अधिकारी नवीन नेगी ने बताया कि रविवार को झील में 550 से अधिक पर्यटकों ने बोटिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लिया, जो पिछले महीने की तुलना में एक बड़ी बढ़त है।
पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण चंबा-मसूरी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखी गई। यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थानीय दुकानदार और होटल व्यवसायी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से काफी उत्साहित हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए धनोल्टी और टिहरी झील क्षेत्र में लोगों का आना सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Boost Tourism and Green Infrastructure
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply