देहरादून महापौर चुनाव: 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, मुकाबला हुआ रोचक
देहरादून नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांतिदल (यूकेडी), आम आदमी पार्टी (आप) सहित निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती सुलोचना इस्टवाल खंकरियाल ने अपना नामांकन दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य गठन के बाद जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां केंद्र की राजनीति के अनुसार काम कर रही हैं और राज्य की मूलभूत समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर रही हैं।
श्रीमती सुलोचना ने देहरादून की बदहाल सड़कों, गड्ढों, स्वच्छ पानी की कमी और सफाई की समस्या को प्रमुख मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि राजधानी की स्थिति ऐसी हो गई है कि कई इलाकों में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता के मुद्दों को बार-बार उठाने के बावजूद सरकार ने इन पर ध्यान नहीं दिया।
बीजेपी ने श्री सौरभ थपलियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने श्री वीरेंद्र पोखरियाल को मैदान में उतारा है। उत्तराखंड क्रांतिदल से श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट और आम आदमी पार्टी से रवींद्र सिंह आनंद चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चुनाव में कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें प्रकाश सुमन ध्यानी, आरुषि सुन्दरियाल, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, विजय प्रसाद भटराई और सरदार पप्पू खान शामिल हैं।
महापौर पद के लिए यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने मुद्दों और एजेंडा के साथ जनता से समर्थन की अपील की है। देहरादून की जनता अब किसे अपनी राजधानी की कमान सौंपेगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी और टिहरी झील में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply