Date Filter

Development

देहरादून में एमडीडीए की आवासीय योजनाओं को मिल रही शानदार सफलता

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहरवासियों के घर के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ महीनों में एमडीडीए की आवासीय योजनाओं में फ्लैट्स की बिक्री में तेजी आई है। प्राधिकरण द्वारा हाउसिंग योजनाओं पर दी जा रही छूट और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त निगरानी इसका मुख्य कारण है।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। डिफॉल्टर कंपनियों को हटाकर नई तकनीक पर काम करने वाली कंपनियों को निर्माण कार्य सौंपा गया है। इसका सीधा असर सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम योजना और आईएसबीटी की परियोजनाओं पर देखा जा रहा है, जहां तेजी से फ्लैट्स बुक हो रहे हैं।

एमडीडीए ने फ्लैट्स की खरीद को और अधिक आसान बनाने के लिए कई छूट योजनाएं शुरू की हैं। जीएसटी फ्री के साथ-साथ महिला और वरिष्ठ नागरिकों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं, एकमुश्त भुगतान करने वालों को 2 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ मिल रहा है।

आगामी योजनाएं और विकास कार्य
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए जल्द ही विकासनगर के शाहपुर समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नई आवासीय योजनाएं शुरू करेगा। इसके लिए प्राधिकरण लैंड बैंक विकसित कर रहा है।

इसके साथ ही, आढ़त बाजार शिफ्टिंग परियोजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। सहारनपुर चौक से दर्शन लाल चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए आढ़त बाजार को शिफ्ट किया जा रहा है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नए आढ़त बाजार का निर्माण शुरू हो चुका है और दुकानदारों से सहमति प्राप्त कर ली गई है। यह परियोजना नए साल में पूरी होने की उम्मीद है, जिससे शहर में यातायात की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

एमडीडीए के कुशल प्रबंधन और आकर्षक योजनाओं ने लोगों का विश्वास जीता है। उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्राधिकरण देहरादूनवासियों को उनकी अपनी छत का सपना पूरा करने में सफल हो रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us