Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के 4500 युवाओं का हुआ अग्निवीर भर्ती में चयन, जल्द होगी 2000 पदों पर नई भर्ती

उत्तराखंड में युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो रही है। अब तक अग्निपथ योजना के तहत प्रदेश के 4500 युवाओं का चयन किया जा चुका है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान मेजर जनरल मनोज तिवारी ने जानकारी दी कि जल्द ही 2000 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा इन भर्तियों में शामिल हो सकें।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा, "उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है, और हमारी सरकार युवाओं को सेना में भर्ती के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।" उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट `एक्स` पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि अग्निपथ योजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और सरकार सेना को हर स्तर पर सहयोग दे रही है।

उत्तराखंड, जिसे `सैनिक प्रदेश` भी कहा जाता है, के करीब 72 हजार युवा वर्तमान में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में 1,69,519 पूर्व सैनिक भी हैं। राज्य के वीर सैनिकों ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मन को पराजित करते हुए अपनी वीरता का परिचय दिया था। इस युद्ध में उत्तराखंड के 75 सैनिकों ने शहादत देकर इतिहास रच दिया था।

अग्निवीर भर्ती में हुए इस बड़े चयन और भविष्य की भर्तियों की घोषणा से राज्य के युवाओं में सेना में सेवा देने का जोश और उत्साह और अधिक बढ़ने की संभावना है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us