उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए
हाईस्कूल में 85.17 व इंटरमीडिएट में 80.98 फीसदी रहा परीक्षाफल
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद परीक्षा-2023 के तहत हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 80.98 प्रतिशत रहा।
इस वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल बेहतर रहा है। हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षाफल 85.17 फीसदी रहा वहीं इंटरमीडिए में 80.98 फीसदी रहा। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.48 व बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.94 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.48 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.49 रहा है।
बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाओं के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि लड़कियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है जोकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुभ संकेत हैं।
हाईस्कूल में इस वर्ष 1 लाख 27 हजार 844 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें एक लाख 8 हजार 890 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। जिसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.58 जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.16 रहा है। ऐसे ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1 लाख 23 हजार 945 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिनमें से एक लाख 380 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.46 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.28 रहा।
डॉ रावत ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण व प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को दोबारा कड़ी मेहनत कर अच्छे अंकों से पास होने लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं एक या दो विषय में फेल हुये हैं, उन्हें शीघ्र ही अंक सुधार परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन एवं परीक्षाफल निर्माण में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
वनों में रहने वाले लोग अतिक्रमणकारी नहीं, मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार प्रयासरतः केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply