उत्तराखंड की टेलीमेडिसिन क्रांति को राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखंड की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। हैदराबाद में आयोजित ‘टेक्नोलॉजी सभा’ में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया।
इंडियन एक्सप्रेस समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान एक्सप्रेस कंप्यूटर द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर के विशेषज्ञों ने डिजिटल हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी के प्रभाव पर चर्चा की। उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। टेलीमेडिसिन ने दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराई हैं।
डॉ. राजेश कुमार ने इस सम्मान को स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा, "हम डिजिटल हेल्थकेयर के जरिए राज्य के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उत्तराखंड सरकार डिजिटलीकरण और एआई तकनीक का उपयोग कर स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं में सुधार ला रही है। टेलीमेडिसिन के सफल क्रियान्वयन से उत्तराखंड पूरे देश में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Aadhaar Mystery: 106% Enrollment Raises Questions on Demographic Changes
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply