Date Filter

Uttarakhand

द्वारहाट मंदिर के अवशेष बने घरों की चौखट!

अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट में आठवीं शताब्दी का कुटुम्बरी मंदिर अब भारतीय पुरातत्व विभाग के काग़ज़ों में आधिकारिक तौर पर विलुप्त हो चुका स्मारक बन गया है। लेकिन मंदिर के अवशेष और कई हिस्से स्थानीय लोगों के घरों की चौखट, आंगन, बरामदों और दरवाजों की चिनाई में काम आ रहे हैं।

पुराने दस्तावेज़ों को मानें तो 1957 तक यह मंदिर द्वारहाट में अपने मूल अस्तित्व में था लेकिन 2000 के वर्ष आते-आते यह खंडहर में तबदील हो गया। और पिछले बीस-बाईस वर्षों में तो खंडहर भी ग़ायब हो चुका है। इस साल जनवरी में विभाग ने इस मंदिर को भारत के पचास लुप्त हो चुके स्मारकों की सूची में भी शामिल भी कर दिया।

पुरातत्व विभाग की खोज में पता चला है कि मंदिर के अवशेषों को लोगों ने अपने घरों की दीवारों और अलग अलग हिस्सों को बनाने के काम में लगा दिया है। कई घरों में मंदिर के अवशेषों को तोड़ कर भी लगा दिया गया है।

“पुरातन धरोहर के लिए इतनी बेरुख़ी केवल भारत में ही देखी जा सकती है और पुरातत्व विभाग स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना इन स्मारकों के संरक्षण में कामयाब भी नहीं हो सकता है,” एक पुरातत्वविद ने बताया।

माना जाता है कि इस मंदिर में तीन देवताओं की पूजा की जाती थी जिनमें कुटुम्बरी, बलदेव और गुर्जरदेव शामिल थे। लेकिन अब वहाँ कोई अवशेष बचा नहीं। विभाग ने भी इसे संरक्षित स्मारकों की सूची से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us