देहरादून एयरपोर्ट देशभर में फिर बना दूसरा सर्वश्रेष्ठ
देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से कराए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (CSI) में दून एयरपोर्ट को 5 में से 4.99 अंक मिले हैं। यह लगातार दूसरी बार है जब देहरादून एयरपोर्ट को यह उपलब्धि मिली है।
इस सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित गग्गल एयरपोर्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिसे पूरे 5 अंक मिले। वहीं, महाकुंभ के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज एयरपोर्ट इस बार टॉप 10 से भी बाहर हो गया।
AAI हर साल दो बार यह सर्वे कराता है, जिसमें एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को जांचा जाता है। पिछले जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच किए गए इस सर्वे में 62 एयरपोर्ट शामिल थे, जिनमें से दून एयरपोर्ट ने लगातार दूसरी बार दूसरा स्थान प्राप्त किया।
देहरादून एयरपोर्ट का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है, 2022 में 5वां, 2023 में 3रा और 2024 व 2025 में लगातार दूसरी बार 2रा स्थान मिला। ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (CSI) में बोर्डिंग सुविधा, स्वच्छता, बस सेवा, स्टाफ का व्यवहार, वाई-फाई, ट्रॉली, खाद्य सुविधा और उड़ान जानकारी समेत 33 बिंदुओं पर इसका मूल्यांकन किया गया।
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा, "हमारा लक्ष्य यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देना है। हम लगातार सुविधाओं को बेहतर बना रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही देहरादून एयरपोर्ट देशभर में पहले स्थान पर होगा।"
देहरादून एयरपोर्ट की लगातार बढ़ती रैंकिंग यह साबित करती है कि यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर सुधार की यही गति बनी रही, तो जल्द ही यह देश का नंबर 1 एयरपोर्ट बन सकता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डेटिंग ऐप के जरिए समलैंगिकों को फंसाकर लूटपाट, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply