Date Filter

Uttarakhand

पर्यटक वाहनों में डस्टबिन लगाना अनिवार्य

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी वाहनों में अब अनिवार्य रूप से डस्टबिन लगाया जाना लागू कर दिया गया है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि बाहर से आने वाले वाहनों में डस्टबिन लगा है कि नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग और चालान अभियान भी चलाया जाए।

उत्तराखंड सरकार ने पड़ोसी राज्यों के परिवहन आयुक्तों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है ताकि राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता और सुंदरता को क़ायम रखा जा सके।

रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड के हिमालयन क्षेत्र की सुंदरता और प्राकृतिक सौम्यता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसियों और वाहन चालकों की विशेष भूमिका है।

मुख्य सचिव ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान वाहनो में बैठे यात्रीयों को सड़क पर कचरा फेंक के बजाए वाहनों की भीतर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था का उपयोग करना होगा।

रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी करते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रत्येक वाहन में गारबेज बैग लगा हो। साथ ही आमजन को व्यापक स्तर पर इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने इस संबंध में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसी व वाहन चालकों से संवाद व समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा, उत्तराखंड एक पर्यटन प्रदेश होने के कारण राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण का संरक्षण करना के हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us