डेटिंग ऐप के जरिए समलैंगिकों को फंसाकर लूटपाट, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
ग्रिंडर ऐप के माध्यम से समलैंगिक व्यक्तियों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे थे और खुद को अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।
शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि शहर में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और बीईएल रोड पर एक संदिग्ध कार को रोका। जब जांच की गई तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और खुद को अधिकारी बता रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे ग्रिंडर ऐप का उपयोग करके समलैंगिकों से संपर्क साधते थे और उन्हें किसी सुनसान जगह पर बुलाते थे। फिर पुलिस की वर्दी में पहुंचकर उन्हें डराते और लूटपाट कर फरार हो जाते थे।
आरोपियों के पास से दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अपराधी उत्तर प्रदेश के कई थानों में पहले से वांछित हैं और वहां भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
कोटद्वार में भी लूटपाट करने की योजना बना चुके ये अपराधी वारदात से पहले ही पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Women Dominate Khelo India Silat League 2025
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply