केदारनाथ में बर्फबारी शुरू, देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं।
बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का यह दौर जारी रह सकता है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है।
उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी के आसार हैं। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं और जल्द ही बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बर्फबारी और बारिश से सर्दी बढ़ने के साथ ही यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार: फार्मा कंपनी पर नारकोटिक्स का छापा, 2.5 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply