Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड हिमस्खलन: 47 मजदूर बचाए गए, 8 की तलाश जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसमें कई मजदूर फंस गए। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 8 मजदूर अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

एसडीआरएफ की तीन हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमें जौलीग्रांट, सहस्रधारा और गोचर में तैनात हैं, जबकि हेलिकॉप्टर से बचाव अभियान जारी है। सेटेलाइट फोन और विशेष उपकरणों की मदद से बर्फ में दबे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात का जायजा लेने चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर सीएम धामी से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यदि मौसम अनुकूल रहा तो सीएम धामी शनिवार को ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने वायुसेना और यूकाडा (उत्तराखंड सिबिल विमानन विकास प्राधिकरण) के हेलिकॉप्टरों को रेस्क्यू में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार और प्रशासन ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य तेज कर दिया है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि बचे हुए मजदूरों को भी जल्द सुरक्षित निकाला जाए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us