मसूरी सीवरेज लाइन निर्माण के दौरान लगा जाम
मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर गढ़वाल जल संस्थान की लापरवाही से आज सुबह स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।
सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सोमवार देर रात जल संस्थान ने सड़क खुदाई का काम किया, परन्तु काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई। सिर्फ मिट्टी डालकर सड़क को पाट दिया गया, जिससे गीली मिट्टी पर वाहन फिसलने लगे और कुछ दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो गए।
मंगलवार सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ा। स्कूली बच्चे भी देरी से पहुंचे। एक जीप सड़क के गड्ढे में धंस गई, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय निवासियों ने सड़क पर बजरी और पत्थर डालकर जीप को बाहर निकाला और यातायात को सुचारू किया।
लोगों का आरोप है कि गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारी और ठेकेदार लापरवाही से कार्य कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने कहा कि काम पूरा होते ही सड़क को ठीक कर दिया जाएगा ताकि लोगों को और दिक्कतें न झेलनी पड़ें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन नई फैकल्टी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply