हरिद्वार: फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार में एक युवक द्वारा फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को हरिद्वार घूमाने के बहाने एक रिसॉर्ट में ले जाकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:38 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सूर्यधार मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला बाथरूम में बंद मिली।
महिला को बाहर निकालने के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे हरिद्वार घूमाने के बहाने बुलाया और रानीपोखरी के सूर्यधार मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में ले गया। वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे बाथरूम में बंद कर भाग निकला।
बाथरूम में बंद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला उपनिरीक्षक ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी का सख्त संदेश, क्षेत्रवाद पर बयानबाजी नहीं होगी बर्दाश्त
Latest Newst
-
पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
-
Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
-
हरिद्वार में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी दो अहम परियोजनाएं
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

Leave A Reply