पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड की ग्रामसभा सत्खोलू के तोक बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार के हमले में 65 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई। वह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं, तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर उन्हें झाड़ियों में घसीट लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सल्ड महादेव के पास बुवाखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर गुलदार को आदमखोर घोषित कर शूट करने की मांग की। विधायक दिलीप रावत भी मौके पर पहुंचे और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
देर शाम वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि श्रीनगर से शिकारी दल रवाना कर दिया गया है और घटनास्थल पर पिंजरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर वे फिर से राजमार्ग जाम करेंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और वन्यजीव सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
Latest Newst
-
पौड़ी में गुलदार का कहर, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
-
Lions Foundation Opens Free OPD Hospital in Dehradun
-
हरिद्वार में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी दो अहम परियोजनाएं
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

Leave A Reply