Date Filter

Uttarakhand

चमोली-रुद्रप्रयाग में आपदा से नुकसान का सीएम धामी ने लिया जायजा

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली व रुद्रप्रयाग जनपदों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण व हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली का आश्वासन दिया।

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में सीएम धामी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। उन्होंने अधिकारियों को विद्युत, पेयजल और सड़क संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।

रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री ने बसुकेदार क्षेत्र का सर्वेक्षण कर जिला सभागार में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1200 करोड़ रुपये की तत्काल राहत राशि के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी ने अधिकारियों को 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहने और नदी-नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us