उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में लगातार बारिश के कारण तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मसूरी में 12 मिमी बारिश हुई, जबकि देहरादून में तापमान एक ही दिन में 10 डिग्री तक लुढ़क गया।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और अन्य मैदानी जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मसूरी में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। पर्वतीय इलाकों में दो से तीन दौर की बर्फबारी हुई, हालांकि कोई सड़क अवरुद्ध होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है, क्योंकि अगले 24 घंटे भी चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।
प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सेप्ट यूनिवर्सिटी: यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित
Latest Newst
-
उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
-
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Leave A Reply