उत्तराखंड में रसूख का खेल: सरकारी ज़मीन पर बिन इजाजत बनी सड़क
उत्तराखंड में सरकारी ज़मीन पर रसूखदारों द्वारा अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। यमकेश्वर तहसील के खैरखाल क्षेत्र में एक निजी रिसॉर्ट के लिए बिना इजाजत सरकारी भूमि पर सड़क बना दी गई। इस पूरे प्रकरण में एक पूर्व मंत्री और उनके दल से जुड़े नेता के पुत्र का नाम सामने आ रहा है।
मामले का खुलासा राजस्व उपनिरीक्षक महिपाल पुंडीर की एक रिपोर्ट से हुआ, जो उन्होंने 18 अक्टूबर 2024 को एसडीएम यमकेश्वर को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मणझूला-कांडी रोड के खैरखाल तोक में सरकारी ज़मीन पर 26 मीटर लंबी, 4 मीटर चौड़ी और 1.5 मीटर गहराई में सड़क कटान किया गया। कुल मिलाकर 156 घन मीटर भूमि पर अवैध रूप से कटान कर सड़क तैयार की गई।
जांच के दौरान मौके पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि वह अपने क्लाइंट के कहने पर यह कार्य कर रहा है। रिपोर्ट में पूर्व मंत्री और उनके दल के नेता के पुत्र का जिक्र किया गया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित भू-स्वामियों ने दस नाली भूमि खरीदी है, जहां होटल का निर्माण प्रस्तावित है। लेकिन सरकारी ज़मीन पर बिना अनुमति सड़क निर्माण कर दी गई, जिससे स्थानीय प्रशासन और जनता में रोष है।
एसडीएम कार्यालय की तरफ से जांच जारी है और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने इस तरह के प्रभावशाली लोगों की मनमानी पर सवाल उठाए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बैंक हड़ताल: 22 से 25 मार्च तक चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए ज़रूरी अलर्ट
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply