Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में नए शहरों का खाका तैयार, पहाड़ों को नई उम्मीद

देहरादून: तेजी से बढ़ती शहरी आबादी के बीच उत्तराखंड सरकार ने नए शहरों की स्थापना और सुनियोजित शहरी विस्तार को प्राथमिकता दी है। हाल के वर्षों में शहरी जनसंख्या में करीब 15 लाख की वृद्धि के बाद वर्ष 2026 को इस दिशा में अहम माना जा रहा है। टाउन और लैंड पूल पॉलिसी में हालिया बदलावों से योजनाओं को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

सरकार गैरसैंण (भराड़ीसैंण), उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ को स्मार्ट सिटी कॉन्सेप्ट पर विकसित करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें बेहतर सड़कें, डिजिटल सेवाएं, स्वच्छ जल, परिवहन और रोजगार पर फोकस होगा।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मजबूत किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक 34 हजार से अधिक घर बन चुके हैं, जबकि 23 हजार आवास निर्माणाधीन हैं। वहीं पीएम स्वनिधि योजना से 42,790 से अधिक शहरी विक्रेताओं को 65.61 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण मिल चुका है; 2.0 के विस्तार से और लाभार्थी जुड़ेंगे।

आवास सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार पॉलिसी सुधारों से नए शहरों की स्थापना का रास्ता साफ हुआ है, जबकि शहरी विकास विभाग के अपर सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि नए साल में शहरी योजनाओं का लाभ बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us