Date Filter

Development

काशीपुर में 1127.52 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण, सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

काशीपुर: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान 1127.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन काशीपुर तथा ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स (काशीपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश) का लोकार्पण किया। साथ ही 1013.95 लाख की लागत से बनने वाले जैतपुर-धनौरी मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की, जिसका शासनादेश महज दो घंटे के भीतर जारी कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि इन नई सुविधाओं से न केवल ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित कार्यालय भवन से परिवहन विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को आधुनिक सेवाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएसआर के अंतर्गत काशीपुर के विभिन्न वार्डों के लिए वाटर कूलर एवं निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का भी फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना, ड्राइविंग स्किल सुधार, और वाहनों की फिटनेस के लिए आधुनिक स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में कुल 11 स्थानों पर ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक्स का निर्माण किया जा रहा है। देहरादून में माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से HAMS तकनीक के जरिये ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित बनाया जा रहा है, जिसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर को एक सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। साथ ही अरोमा पार्क और औद्योगिक हब जैसी योजनाएं भी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासन ने जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹1013.95 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर आदेश निर्गत कर दिया, जिससे राज्य सरकार की त्वरित कार्यशैली का परिचय मिला।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us