आभा से सशक्त हुआ उत्तराखंड, हेल्थ रिकॉर्ड लिंकिंग में बना नंबर 2
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत उत्तराखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज के मामले में राज्य ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में 74 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स को आभा आईडी नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है। उत्तराखंड से आगे केवल उत्तर प्रदेश है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि को विभागीय टीम की मेहनत और नियमित समीक्षा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 5 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक की आभा आईडी बनाई जाए, ताकि हर व्यक्ति को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 70,50,119 आभा आईडी जनरेट की जा चुकी हैं। जिलों में सबसे अधिक आभा आईडी देहरादून (13.9 लाख) और हरिद्वार (11.8 लाख) में बनी हैं। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और अन्य जिलों में भी तेजी से कार्य चल रहा है।
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के तहत राज्य के नागरिकों को ‘स्कैन एंड शेयर’ सुविधा का लाभ मिल रहा है। अब तक 6,72,796 मरीजों ने इस सुविधा के जरिये बिना कतार के सीधे ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण कराया है। यह सुविधा एम्स ऋषिकेश, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, अल्मोड़ा, देहरादून व अन्य प्रमुख अस्पतालों में उपलब्ध है।
ABDM के अंतर्गत अब तक 8317 हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स – जिनमें डॉक्टर्स, नर्सेज और आशा वर्कर्स शामिल हैं – को पंजीकृत किया जा चुका है। वहीं, प्रदेश में 7423 हेल्थ फैसिलिटीज जैसे अस्पताल, लैब्स, फार्मेसी आदि को भी डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा गया है।
"उत्तराखंड की यह उपलब्धि दिखाती है कि राज्य सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति कितनी संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं घर बैठे मिल सकें। हम शत-प्रतिशत आभा आईडी निर्माण के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"
– डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति दिवस मेला, स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्यमंत्री का नमन
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply