Date Filter

Uttarakhand

डोल आश्रम से संपूर्ण विश्व में फैलेगा सनातन संस्कृति का प्रकाश: सीएम धामी

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा स्थित डोल आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन कर मां राजेश्वरी का अभिषेक किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि डोल आश्रम न केवल साधना और आध्यात्म का भव्य केंद्र है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और शांति का भी प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास जी महाराज द्वारा स्थापित यह आश्रम भविष्य में न केवल भारत बल्कि वैश्विक श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रमुख मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

पहलामगाम आतंकी हमले पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है और हमारे सुरक्षा बलों ने इस हमले का करारा जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को देश का पहला ऐसा राज्य बताया जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी चुनौतियों पर कठोर कार्रवाई के उदाहरण देते हुए बताया कि राज्य में अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम की स्थापना करने वाले पूज्य महाराज कल्याणदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके द्वारा समाज सेवा एवं परमार्थ के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए महात्मा बुद्ध के शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

महोत्सव में पूज्य महाराज कल्याणदास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता है कि हम बुरे व्यसनों को त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाएं। उन्होंने संस्कृत भाषा के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि जब तक संस्कृत जीवित है, भारतीय संस्कृति को कोई खतरा नहीं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us