हरिद्वार में वैशाख पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सागर, गंगा स्नान को लेकर रहे सख्त सुरक्षा इंतजाम
हरिद्वार: वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज हरिद्वार में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर देशभर से आए भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
बीते एक सप्ताह में घाटों पर अपेक्षाकृत सन्नाटा छाया रहा, लेकिन सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के दिन पूरे क्षेत्र में भारी चहल-पहल देखी गई। हरकी पैड़ी से लेकर अपर बाजार तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और धार्मिक आयोजन चरम पर रहे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. भगवती बिजल्वाण के अनुसार, इस बार वैशाख पूर्णिमा विशाखा नक्षत्र में आई है, जो अत्यंत फलदायक मानी जाती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण और धर्मराज की विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास में भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस तिथि को किया गया स्नान पूरे मास के स्नानों के बराबर पुण्य प्रदान करता है।
डॉ. बिजल्वाण ने यह भी बताया कि वैशाख पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को इस व्रत का महत्व बताया था, जिससे उनके दुख और दरिद्रता दूर हो गई थी।
वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नवम अवतार माना जाता है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग, निगरानी कैमरे और माइक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डाइवर्जन प्लान भी लागू किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हरिद्वार में आज का दिन आस्था, श्रद्धा और सुरक्षा की मिसाल बना रहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डोल आश्रम से संपूर्ण विश्व में फैलेगा सनातन संस्कृति का प्रकाश: सीएम धामी
Latest Newst
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand

Leave A Reply