देहरादून में पहली बार बारिश से तबाही, केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार रात हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने पहली बार बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। सहस्त्रधारा क्षेत्र में तीन घंटे के भीतर 264 एमएम बारिश दर्ज हुई, जिसे बादल फटने की श्रेणी में रखा गया है। इस आपदा से सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल आपूर्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, तीन राज्य मार्ग अभी भी बंद हैं— लंबीधार-किमाड़ी, मसूरी-देहरादून और रायपुर-कद्दूखाल। प्रेमनगर का पुल और देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और बंद मार्गों को खोलने की कवायद जारी है।
आपदा कंट्रोल रूम को जलभराव व पेयजल आपूर्ति से जुड़ी करीब 235 शिकायतें मिलीं, जिनमें से अधिकतर का निस्तारण किया जा चुका है। बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई थी। करीब डेढ़ लाख परिवार अंधेरे में डूब गए थे, जिनमें से 1.35 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचा दी गई है। शेष घरों में सप्लाई बहाल करने का काम चल रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 16 देहरादून के हैं। 10 से 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सहस्त्रधारा, मालदेवता, प्रेमनगर और रिस्पना नदी किनारे की बस्तियां सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। अगले एक-दो दिनों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को आर्थिक पैकेज हेतु भेजी जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Tested by Mr.b4nc37
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply